Chhattisgarh Accident: कवर्धा में भीषण सड़क हादसा; 30 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन, 19 की मौत, पीएम ने जताया दुख
Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में दर्दनाक हादसा हुआ है। कुकदूर थाना इलाके के बाहपनी गांव में एक पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई।
विस्तार
Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पिकअप वाहन खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। वाहन सवार 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में 17 महिलाएं शामिल थीं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कूकदुर थाना इलाके के बाहपानी गांव के पास बंजारी घाट पर यह हादसा सोमवार दोपहर 1:45 बजे के करीब हुआ। हादसे का शिकार लोग जंगल से तेंदू पत्ते तोड़कर वापस लौट रहे थे। वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।
कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि 12 महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। नौ घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां और पांच महिलाओं की मौत हो गई। घायलों में तीन महिलाएं हैं जिन्हें आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।
हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2024
हादसे पर सीएम साय ने भी जताया शोक
हादसे पर सीएम साय ने दुख जताते हुए कहा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 7 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है।
घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति…
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 20, 2024
कवर्धा जिले से अत्यंत पीड़ादायक दुर्घटना की जानकारी मिली है।
— Arun Sao ( मोदी का परिवार ) (@ArunSao3) May 20, 2024
कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई है। सभी तेंदूपत्ता तोड़कर जंगल से घर वापस लौट रहे थे।
दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जताया दुख
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दुख जताते हुए कहा कि कवर्धा में मजदूरों से भरा वाहन पलटने से 18 लोगों के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है।
कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है।
— Vijay sharma (मोदी का परिवार) (@vijaysharmacg) May 20, 2024
इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
राज्य सरकार की देखरेख में…
पिकअप में सवार थे लगभग 25
एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि थाना कुकदूर क्षेत्र के तहत ग्राम बाहपानी के पास पिकअप वाहन खाई में गिरा है। पिकअप में लगभग 25 लोग सवार थे जो तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। सभी वापस आ रहे थे तभी ये हादसा हुआ है। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता, जंगल और पहाड़ी एरिया है। घटना स्थल से कुकदूर तहसील मुख्यालय करीब 35 किमी दूर है।
हादसे में 17 महिलाओं की मौत
हादसे में 17 महिलाओं और एक पुरुष की मौत की एसपी अभिषेक पल्लव ने पुष्टि की है। ये लोग तीसरे दिन तेंदूपत्ता की तोड़ई करने गए थे। गांव का ही पिकअप वाहन था। वहीं चार लोग घायल हैं जिनमें तीन महिला और एक पुरुष भी शामिल हैं।
1-मीराबाई
2-टीकू बाई
3-सिरदारी
4-जनियाबाई
5-मुंगिया बाई
6-झंगलो बाई
7-सियाबाई
8-किरण
9-पटोरीन बाई
10-धनैया बाई
11-शांति बाई
12-प्यारी बाई
13-सोनम बाई
14-बिस्मत बाई
15-लीलाबाई
16-परसदिया बाई
17-भारती
18-सूक्ति बाई
मुन्नी बाई
धानबाई
ममता
गुलाब सिंह
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने हादसे पर जताया दुख
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपाली में तेंदूपत्ता संग्राहकों के पिकअप वैन की सड़क दुर्घटना का समाचार पीड़ादायक है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 20, 2024
दुर्घटना में असमय काल कलवित हुए 15 श्रमिकों एवं बैगा आदिवासियों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
शोक की इस…