{"_id":"69492e81062fc04cb3067d30","slug":"three-young-men-were-attacked-with-an-axe-in-kabir-dham-2025-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे बुजुर्ग का खौफनाक कदम: कुल्हाड़ी से तीन युवकों पर जानलेवा हमला, गिरफ्तार कर जेल भेजा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे बुजुर्ग का खौफनाक कदम: कुल्हाड़ी से तीन युवकों पर जानलेवा हमला, गिरफ्तार कर जेल भेजा आरोपी
Mon, 22 Dec 2025 05:57 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 22 Dec 2025 05:57 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बीती 17 दिसंबर को 79 वर्षीय खेदूराम बैगा ने अचानक कुल्हाड़ी से तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के झलमला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौंरू में बीते 17 दिसंबर को एक सिरफिरे आरोपी ने तीन युवकों के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें तीनों युवक को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि ग्राम सौंरू निवासी तीन युवक अलग-अलग दो बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही आरोपी खेदूराम बैगा पिता स्व. समारू बैगा उम्र 79 द्वारा अचानक कुल्हाड़ी से हमला किया गया। मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। जांच के बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार कुल्हाड़ी जब्त की गई है। कोर्ट में पेशकर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन