Kabirdham: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, बेमेतरा के चार अध्यापक राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 52 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 48 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में कल पांच सितंबर को सुबह 10 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अतिविशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री व बेमेतरा जिले के साजा विधायक रविन्द्र चौबे, विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे।
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 52 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 48 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें कबीरधाम व बेमेतरा जिले के चार शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान में शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार कबीरधाम जिले की शिक्षिका यक्ष चंद्राकर और प्रधान पाठक शिव कुमार बंजारे, बेमेतरा जिले की शिक्षिका एलबी ज्योति बनाफर और व्याख्याता एलबी सुषमा शुक्ला शर्मा शामिल है। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।