फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Teachers Association held meeting in Kabirdham

Kabirdham: विस चुनाव में हुई थी परेशानी, लोस चुनाव में न हो पुनरावृत्ति, टीचर्स एसोसिएशन ने की बैठक

Fri, 19 Jan 2024 12:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 Jan 2024 12:56 PM IST
सार

विगत विधानसभा चुनाव में मतदान दल के ड्यूटी में कई विसंगतियां होने के चलते शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, जिसकी पुनरावृत्ति लोकसभा में न करने का सुझाव रखा गया।

विज्ञापन
Teachers Association held meeting in Kabirdham
टीचर्स एसोसिएशन ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छग टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में कवर्धा के राजीव गांधी पार्क में आयोजित एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें प्रमुख रूप से शिक्षक एलबी संवर्ग के स्थानीय समस्याओं का चिन्हांकन किया गया, जिसके निराकरण के लिए जिला व ब्लॉक स्तर के संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर निराकरण कराया जाएगा। राज्य स्तर के समस्याओं के संबंध में प्राप्त सुझाव को प्रांतीय इकाई के संज्ञान में लाया जाएगा।

विज्ञापन

 

विगत विधानसभा चुनाव में मतदान दल के ड्यूटी में कई विसंगतियां होने के चलते शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, जिसकी पुनरावृत्ति लोकसभा में न करने का सुझाव रखा गया। दरअसल, विधानसभा चुनाव ड्यूटी के बाद जब कर्मचारी अपने सामान को लेकर लौटे थे, तो उन्हे सामान जमा करने के लिए दिक्कत हुई थी। इस दौरान विवाद भी हुआ था। इसके बाद जिला प्रशासन ने एक राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक को सस्पेंड भी कर दिया था। तब इस कार्रवाई से शिक्षक नाराज थे। 

विज्ञापन

 

 

इसी प्रकार बैठक में सहायक शिक्षक से शिक्षक हिन्दी के पद में जारी पदोन्नति सूची अनुसार संभाग के सभी रिक्त पदों को प्रदर्शित कर अविलम्ब काउंसिलिंग करने सहित शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक, व्याख्याता एवं प्राचार्य के रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग किया गया। एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष ने नए प्रांतीय कार्यकारिणी की सूची जारी किया है, जिसके अनुसार विनोद गुप्ता को प्रांतीय उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिले से नए प्रांतीय पदाधिकारी की नियुक्ति बाद में किया जाएगा, जिसके लिए नाम प्रस्तावित करने हेतु जिलाध्यक्ष को अधिकृत किया गया।वर्तमान सत्र के संघ सदस्यता अभियान को 15 फरवरी तक बढ़ाते हुए जिले के सभी शिक्षकों से सदस्यता ग्रहण करने का आव्हान किया गया। बैठक के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष चन्द्रवंशी ने जिला व प्रांतीय स्तर पर अब तक के संघीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान किया तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों से सुझाव व विचार आमंत्रित कर सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। इस दौरान जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष सहित कई शिक्षकों ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed