फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   social boycott of policeman family on complaint of illegal occupation on govt land in kabirdham

पुलिसकर्मी के परिवार का हुक्का-पानी बंद: बात करने पर देना होगा 1051 रुपये का जुर्माना; पूर्व सरपंच की दंबगई

Sat, 29 Apr 2023 04:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Apr 2023 04:03 PM IST
सार

एडिशनल एसपी मनीषा रावटे ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। इसका जल्द ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने पुलिस टीम को वहां भेजकर मुख्य रूप से जिस कारण विवाद उसे  सुलझाने का आश्वासन दिया है।
 

विज्ञापन
social boycott of policeman family on complaint of illegal occupation on govt land in kabirdham
पुलिसकर्मी के परिवार ने एसपी ऑफिस में की शिकायत। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में इस बार एक पुलिसकर्मी के परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही गांव में मुनादी कराई गई है कि जो भी इस परिवार से बात करेगा उसे 1051 रुपये का अर्थदंड़ देना होगा। पुलिसकर्मी के परिवार की गलती सिर्फ इतनी है कि उसने शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने को पूर्व सरपंच के खिलाफ शिकायत की थी। फिलहाल इस बार पुलिस परिवार ने हुक्का-पानी बंद किए जाने को लेकर एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। मामला रेंगाखार जंगल थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


ना सामान खरीद सकते, न खेत के लिए मजदूर मिल रहे
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बम्हनी निवासी चंद्रपाल चौधरी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया गया है। आरोप है कि गांव में पूर्व सरपंच डाखनसिंह की दबंगई चल रही है। उसी के कहने पर परिवार का हुक्का-पानी बंद है। इसके कारण उनकी गाय को चारवाहा नहीं ले जा रहा है, दूधवाला दूध देने के लिए पहुंच रहा है। यहां तक कृषि कार्य करने के लिए मजदूर भी नहीं मिल रहे है। दुकान से सामान तक देना बंद कर दिया गया है। इसके चलते परिवार काफी डरा हुआ है। परिवार का छोटा बेटा पुलिस कॉन्सटेबल है। 
विज्ञापन




शासकीय नाले की जमीन पर कब्जे का है आरोप
दरअसल, सारा विवाद शासकीय नाले की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर है। बताया जा रहा है कि डाखनसिंह के नाम पर खसरा नंबर 79 की भूमि स्थित है। उनकी भूमि से लगता हुआ शासकीय भूमि (नाला) खसरा नंबर 65 है। आरोप है कि इसी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर दीवार का निर्माण किया जा रहा है। इसे लेकर डाखन सिंह को मना किया गया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद दीवार गिर गई। इसका आरोप चौधरी परिवार पर है। उन्हीं ने तहसीलदार से दीवार तोड़कर निर्माण कार्य बंद कराने की शिकायत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed