फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Six people who went to Tamil Nadu in search of employment were taken hostage by the contractor

Kabirdham: रोजगार की तलाश में तमिलनाड़ु गए छह लोगों को ठेकेदार ने बना लिया था बंधक, वापस लाया गया

Fri, 28 Apr 2023 02:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 28 Apr 2023 02:51 PM IST
सार

बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र के छह लोगों को तमिलनाडु में एक ठेकेदार ने बंधक बना लिया था।

विज्ञापन
Six people who went to Tamil Nadu in search of employment were taken hostage by the contractor
Kabirdham News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला अंतर्गत ग्रामीण व वनांचल क्षेत्र के हजारों लोग रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश जाते है। ये लोग कई बार ठेकेदार के चक्कर में फंस जाते है। ऐसा ही एक मामला जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में आया है। यहां के छह लोगों को तमिलनाडु में एक ठेकेदार ने बंधक बना लिया था। इन लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पहल पर वापस लाया गया है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, प्राधिकरण के पैरालीगल वालेंटियर को जानकारी मिली कि वनांचल के कुछ लोग रोजगार के लिए तमिलनाडु के चित्तूर (तिरुपति बालाजी) चले गए है। वहां इन लोगों को एक ठेकेदार के माध्यम से जूस फैक्ट्री में काम कराया जा रहा था। ये सभी लोग वापस अपना घर आना चाह रहे थे, लेकिन ठेकेदार के दबाव के कारण घर नहीं आ पा रहे थे। इस पर विधिक सेवा प्राधिकरण व तरेगांव जंगल थाना ने पहल की। तरेगांव जंगल थाना प्रभारी युवराज साहू ने ठेकेदार से फोन के माध्यम से संपर्क कर ठेकेदार को मजदूर ले जाने वाले व्यक्ति ने समझाया। इसके बाद सभी की वापसी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed