फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   School children left their studies and reached the Collectorate two teachers of school were attached to anothe

Kabirdham: पढ़ाई छोड़कर कलेक्ट्रेट पहुंचे स्कूली बच्चे, स्कूल के दो शिक्षकों का दूसरी जगह किया गया संलग्नीकरण

Wed, 18 Sep 2024 03:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 18 Sep 2024 03:39 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के करीब 50 से अधिक स्कूली बच्चे अचानक अपनी पढ़ाई छोड़कर आज बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन
School children left their studies and reached the Collectorate two teachers of school were attached to anothe
पढ़ाई छोड़कर कलेक्ट्रेट पहुंचे स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के करीब 50 से अधिक स्कूली बच्चे अचानक अपनी पढ़ाई छोड़कर आज बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे हुए थे। इस स्कूल के दो शिक्षकों का किसी दूसरे स्कूल में संलग्नीकरण किया गया है। इसी से स्कूली बच्चे नाराज है। कलेक्ट्रेट पहुंचे स्कूली बच्चे दामिनी चन्द्रवंशी, सजना चन्द्रवंशी, राजेश्वरी, जिज्ञासा, नुरेशा ने बताया कि उनके स्कूल के शिक्षक तुलसी राम तांडिया व महेश्वर प्रसाद द्विवेदी का दूसरे स्कूल में संलग्नीकरण किया गया है। 

विज्ञापन


इन दोनों शिक्षकों के दूसरे स्कूल में चले जाने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आने वाले समय में परीक्षा शुरू होगी। इस बीच संलग्नीकरण किया जाना गलत है। बच्चों ने बताया कि एक दिन पहले 17 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी के पास ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में दूसरे दिन आज 18 सितंबर बुधवार को कलेक्टर के पास आवेदन देकर दोनों शिक्षकों को फिर से हमारे स्कूल में पदस्थ करने की मांग किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed