फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Road, Transport And Highway Ministry will conduct quality check of NH-130A between Pondi-Mungeli in kabirdham

केंद्र करेगा NH-130A की गुणवत्ता जांच: सांसद संतोष पांडेय ने लिखा था पत्र; दो दिन पहले पलटी थी लखनऊ जा रही बस

Thu, 15 Jun 2023 02:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Jun 2023 02:12 PM IST
सार

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के सहायक अभियंता ने हाईवे के गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य का परीक्षण/निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई के लिए अनुशंसा की है। साथ ही लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र रायपुर के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
Road, Transport And Highway Ministry will conduct quality check of NH-130A between Pondi-Mungeli in kabirdham
NH-130A का पोंडी से मुंगेली के बीच निर्माण कार्य जारी है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ से होकर निकल रहे नेशनल हाईवे-130ए की गुणवत्ता की जांच अब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय करेगा। इसे लेकर मंत्रालय की ओर से मुख्य अभियंता को पत्र भेजा गया है। प्रदेश के पोंडी से मुंगेली के बीच हाईवे पर निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडेय ने इसे लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दो मई को पत्र भी लिखा था। इसमें कहा था कि, गुणवत्ताहीन व मापदंड़ो के विपरीत सड़क निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते हादसे हो रहे हैं। एक दिन पहले ही इसी मार्ग पर लखनऊ जा रही बस भी पलट गई थी। हादसे में 20 लोग घायल हुए थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही AC बस पलटी: महिलाओं और बच्चों सहित 20 घायल, एक गंभीर; निर्माणाधीन हाईवे के कारण हादसा
विज्ञापन


सड़क पर मिट्टी का अधिक इस्तेमाल
सांसद संतोष पांडेय की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में कहा गया कि, पोंडी से मुंगेली के बीच मिट्टी का अधिक उपयोग किया जा रहा है। खराब सड़क के चलते कई दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। ठेकेदार के द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के निर्माण से केंद्रीय सड़क परिवहन प्राधिकरण की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की जांच कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए निर्देशित करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसी के आधार पर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने जांच के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता को जांच के निर्देश
सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के सहायक अभियंता ने हाईवे के गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य का परीक्षण/निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई के लिए अनुशंसा की है। साथ ही लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र रायपुर के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा है। यह हाईवे बेहद ही महत्वपूर्ण है। यह मार्ग बिलासपुर से जोड़ता है। इस मार्ग में बड़ी संख्या में यात्री बस, दो पहिया, चार पहिया वाहन के अलावा बड़े वाहन भी चलते हैं। गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बीते माह बारिश होने से सैकड़ों वाहन इस मार्ग में फंस गए थे।

बस का शीशा तोड़कर बचाया गया था यात्रियों को
दो दिन पहले मंगलवार देर शाम कबीरधाम से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही AC बस ग्राम परसवारा के पास पोड़ी-पंडरिया नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई थी।  रफ्तार तेज होने के चलते बस फिसलते हुए खेत में जा गिरी। इसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने हादसा होते देखा तो बस के आगे का शीशा तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला था। इसके चलते बस में सवार महिलाओं और बच्चों सहित 20 यात्री घायल हो गए थे। हाईवे पर एक तरफ सड़क की हाइट काफी ज्यादा है और दूसरी तरफ तीन से चार फीट का गहराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed