फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Retired officer of agriculture department defrauded of lakhs

Kabirdham: कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी से 14.24 लाख की ठगी, पांच लाख रुपये और बाइक जीतने का दिया था झांसा

Fri, 24 Nov 2023 10:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 Nov 2023 10:54 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी से 14.24 लाख रुपए की ठगी हुई है। रिटायर्ड अधिकारी गयाराम यादव पांच लाख रुपए नगद व बाइक जीतने के झांसे में आ गए।

विज्ञापन
Retired officer of agriculture department defrauded of lakhs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी से 14.24 लाख रुपए की ठगी हुई है। रिटायर्ड अधिकारी गयाराम यादव पांच लाख रुपए नगद व बाइक जीतने के झांसे में आ गए। इसके बाद उनसे किश्त-किश्त में रुपए जमा कराए गए। इस पूरे मामले को लेकर गुरुवार को सहसपुर लोहारा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सहसपुर लोहारा थाना से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित गयाराम यादव ग्राम रणवीरपुर के निवासी है। वे 2009 में कृषि विस्तार अधिकारी के पद से रिटायर्ड हुए हैं। 29 अगस्त 2023 को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले आरोपी ने दावा किया वे पांच लाख रुपए नगद व एक बाइक जीते हैं। इसी के झांसे में आने के बाद पीड़ित गयाराम यादव से सबसे पहले बीमा के नाम पर 16 हजार 500 रुपए जमा कराया गया। इसके बाद 31 अगस्त से लेकर 31 अक्टूबर तक अलग-अलग किश्त में कुल 14 लाख 24 हजार 700 रुपए का ठगी की गई।
विज्ञापन


वहीं, जब नगद राशि व बाइक नहीं मिलने पर आरोपी के फोन कर पूछा जाता था तो आरोपी द्वारा वर्तमान में चुनाव आचार संहिता लगे होने से ईनाम की राशि नहीं मिलने की बात कही जाती थी। साथ ही 25 दिसंबर तक 3 लाख 25 हजार रुपए और जमा करने की मांग की। ये सभी राशि एक साथ देने की बात कही जा रही थी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीड़ित गयाराम यादव ने अपने परिवार के लोगों को बताया। तब गुरुवार 23 नवंबर को सहसपुर लोहारा में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed