फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Police recovered a large quantity of stolen goods interrogation of two suspects continues in Kabirdham

Kabirdham: पुलिस ने बड़ी मात्रा में बरामद किया चोरी का सामान, दो संदिग्धों से पूछताछ जारी

Sun, 21 Jan 2024 05:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Jan 2024 05:49 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में लगातार हो रहे चोरी के विभिन्न मामले में आने वाले दिनों में पुलिस बड़ा खुलासा करने वाली है। क्योंकि, रविवार को कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम घुघरीखुर्द के एक घर से चार ट्रक चोरी का सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Police recovered a large quantity of stolen goods interrogation of two suspects continues in Kabirdham
बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में लगातार हो रहे चोरी के विभिन्न मामले में आने वाले दिनों में पुलिस बड़ा खुलासा करने वाली है। क्योंकि, रविवार को कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम घुघरीखुर्द के एक घर से चार ट्रक चोरी का सामान बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपी को पकड़ा है,जिनसे पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन

 

थाना से मिली जानकारी अनुसार कबीरधाम जिले के विभिन्न जगह में चोरी कर घर में सामान को छिपाकर रखा था। इसमें टीवी, कूलर, पंखा, फ्रिज, मोबाइल, लैपटॉप, ड्रेसिंग टेबल और घरेलू उपयोग के सभी सामान है। पकड़े गए दो संदिग्ध आरोपी में एक कवर्धा व दूसरा धमतरी जिले का रहने वाला है। 

विज्ञापन

 

इस गिरोह में अन्य कई लोग भी शामिल है, जो फरार हो गए है। ऐसे में फरार आरोपी को पकड़ने के बाद पूरे मामले को खुलासा किया जाएगा। इन आरोपियों द्वारा कवर्धा शहर समेत जिले के विभिन्न जगह में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। यह गिरोह कई माह से सक्रिय रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed