{"_id":"648d77a3a9f155404e0a6b5a","slug":"police-arrested-the-accused-of-misdeed-a-minor-girl-in-kabirdham-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sat, 17 Jun 2023 02:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 17 Jun 2023 02:36 PM IST
सार
कबीरधाम जिले के थाना पांडातराई में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के थाना पांडातराई में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उसने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी धर्मेंद्र निषाद ने जुलाई 2022 से जनवरी 2023 तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसकी के साथ उसने उसे डराया धमकाया भी। लोक लाज के डर से उसने किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया। वह हर वक्त डरी सहमी रहती थी। लेकिन जब उसकी हैवानियत बढ़ने लगी तो उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों को इस बारे में बताया। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन