फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Pandatarai Nagar Panchayat president Firoz Khan sent to jail for fraud in kabirdham

नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार: सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया स्कूल, मान्यता के लिए फर्जीवाड़ा; कोर्ट ने भेजा जेल

Fri, 21 Jul 2023 06:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Jul 2023 06:59 PM IST
सार

कबीरधाम जिला अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष फिरोज खान समेत चार लोगों को धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने जेल भेज दिया है। आरोप है कि इन लोगों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर स्कूल बना लिया।

विज्ञापन
Pandatarai Nagar Panchayat president Firoz Khan sent to jail for fraud in kabirdham
फिरोज खान, अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष पांडातराई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष फिरोज खान समेत चार लोगों को धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने जेल भेज दिया है। आरोप है कि इन लोगों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर स्कूल बना लिया। इसके बाद उसकी मान्यता के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए और आवेदन किया। शिकायत के बाद पुलिस ने गुरुवार शाम फिरोज खान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने सभी को जमानत देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


पांडातराई के पूर्व सरपंच शिव गुप्ता और त्रिलोचन सिंह ने सितंबर 2022 में कोर्ट में परिवाद दायर किया था। इसमें बताया गया कि पांडातराई में कोटवार को मिली सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अजान शिक्षा समिति ने प्राइवेट स्कूल बनाया है। जबकि स्कूल संचालन की मान्यता के लिए अन्य जमीन का दस्तावेज प्रस्तुत कर शासन से धोखाधड़ी की गई। कोर्ट के आदेश बाद पांडातराई थाने में फिरोज खान समेत अन्य आठ लोगों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इसके बाद गुरुवार को पांडातराई पुलिस ने फिरोज खान समेत अन्य चार लोगों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को जमानत देने से इनकार कर दिया और देर शाम कवर्धा की उपजेल में भेजा गया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं। ज्यादातर लोग नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान के रिश्तेदार हैं। फिरोज खान काफी विवादों में घिरे है। नगर पंचायत में वर्तमान समय में कांग्रेस का बहुमत है। उनके कार्य को कांग्रेस के साथ ही भाजपा पार्षद नाराज है। इस कारण से एक बार अविश्वास प्रस्ताव भी हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed