फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   New twist in Loharidih murder case one of accused dies under suspicious circumstances in jail in Kabirdham

Kabirdham: लोहारीडीह हत्याकांड मामले में नया मोड़, एक आरोपी की जेल में संदिग्ध मौत

Wed, 18 Sep 2024 02:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 18 Sep 2024 02:28 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में बीते रविवार को हुए हत्याकांड व आगजनी के बाद अब नया मोड़ आ गया है। आज बुधवार को हत्याकांड व आगजनी के एक आरोपी की जेल में संदिग्ध मौत हो गई है।

विज्ञापन
New twist in Loharidih murder case one of accused dies under suspicious circumstances in jail in Kabirdham
जेल में एक आरोपी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में बीते रविवार को हुए हत्याकांड व आगजनी के बाद अब नया मोड़ आ गया है। आज बुधवार को हत्याकांड व आगजनी के एक आरोपी की जेल में संदिग्ध मौत हो गई है। इस आरोपी को कवर्धा के जिला जेल में रखा गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में आने से पहले इसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


मृतक का नाम प्रशांत साहू उम्र 27 निवासी ग्राम लोहारीडीह है। मृतक का जिला अस्पताल में पीएम कराया जाएगा। ऐसे में परिजनों को अस्पताल बुलाया जा रहा है। परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा कर पीएम होगा। दूसरी ओर आरोपी की मौत के बाद पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद जेल भेजा गया था। बता दे कि लोहारीडीह मामले में अब तक 69 लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिसमें से 36 पुरुष व 33 महिला है। इस घटना के बाद पुलिस ने कुल 5 अलग-अलग एफआईआर दर्ज किया है। 
विज्ञापन

 
मामले को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मामले को लेकर ट्वीट किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
ये था पूरा मामला 
बीते रविवार को इस गांव से 5 किमी दूर एमपी-सीजी बॉर्डर पर गांव के शिव प्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू का शव फांसी पर लटके मिला। इसकी हत्या की शक को लेकर ग्रामीणों ने गांव के ही रघुनाथ साहू के घर हमला कर दिया। घर को आग के हवाले कर दिया है। कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। 

देर शाम पुलिस की टीम गांव के भीतर आग लगे हुए घर पर पहुंची, जहां पर रघुनाथ साहू का शव जला हुआ मिला। इस गांव में भूमि विवाद चल रहा था। रघुनाथ साहू के परिवार व ग्रामीणों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। अब यह विवाद रौद्र रूप ले लिया। जिस युवक की शव जंगल में मिली है, वह एमपी के बालाघाट जिले में आता है। ऐसे में बालाघाट पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। गांव में आगजनी व हत्या की जांच कबीरधाम पुलिस कर रहीं है। वर्तमान में गांव में पुलिस व प्रशासन की टीम मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed