फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Naxalites created a ruckus entered the house and beat up the villager in Kabirdham

Kabirdham: नक्सलियों ने मचाया तांडव, घर में घुसकर ग्रामीण के साथ की मारपीट, घर का सामान और मवेशी भी ले गये

Tue, 05 Dec 2023 12:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 Dec 2023 12:48 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में लंबे समय बाद नक्सल मूवमेंट दिखाई दिया है। जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र के तहत  एक गांव में देर रात नक्सली पहुंचे और एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर उसके घर में  लूटपाट करने के साथ ही उसके मवेशी भी ले गये।

विज्ञापन
Naxalites created a ruckus entered the house and beat up the villager in Kabirdham
पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में लंबे समय बाद नक्सल मूवमेंट दिखाई दिया है। जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र के तहत  एक गांव में देर रात नक्सली पहुंचे और एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर उसके घर में  लूटपाट करने के साथ ही उसके मवेशी भी ले गये। पीड़ित ने चिल्पी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। प्रार्थी ने अपने आवेदन में बताया है कि 30 नवंबर को रात में नक्सली राकेश ओढी, समर, जरिना और 10 से 11 सशस्त्र वर्दीधारी महिला-पुरुष नक्सली घर आ गए। माता-पिता की उपस्थिति में गाली गलौज करते हुए मुखबिरी का आरोप लगाकर जमकर मारपीट की।  

विज्ञापन


मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए घर में लूटपाट की और मवेशी भी अपने साथ ले गये। पीड़ित ने बताया कि अपने परिवार से सलाह मशवरा कर सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed