{"_id":"652b8530a6e2e71183025207","slug":"more-than-rs-10-lakh-found-in-vehicle-during-checking-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: स्थैतिक निगरानी टीम ने की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान गाड़ी से 10 लाख रुपये किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: स्थैतिक निगरानी टीम ने की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान गाड़ी से 10 लाख रुपये किए बरामद
Sun, 15 Oct 2023 11:52 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 15 Oct 2023 11:52 AM IST
सार
स्थैतिक दल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महका चेक पोस्ट पर स्कार्पियो गाड़ी से जांच के दौरान 10 लाख 96 हजार 675 रुपये नगदी जब्त की है।
विज्ञापन
Kabirdham News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम में स्थैतिक निगरानी दल में कवर्धा-मुंगेली मार्ग पर ग्राम महका बैरियर पर बड़ी कार्रवाई की है। स्थैतिक दल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महका चेक पोस्ट पर स्कार्पियो गाड़ी से जांच के दौरान 10 लाख 96 हजार 675 रुपये नगदी जब्त की है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने बताया कि 10 लाख से अधिक रकम होने पर इनकम टैक्स विभाग द्वारा इस पूरे प्रकरण की जा जाएगी।
विज्ञापन
पंडरिया विधानसभा के रिटर्निग आफिसर एवं एसडीएम संदीप ठाकुर ने बताया कि वाहन चालक प्रमोद कुमार है। वाहन में ड्राइवर के अलावा दो अन्य दिनेश कौशिक और राजेश गुप्ता बैठे हुए थे। प्रारंभिक जांच के वाहन चालक द्वारा कवर्धा से बिलासपुर जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन