फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kabirdham Police recovered minor girl who had gone missing 10 years ago from Unnao

वाह कबीरधाम पुलिस वाह: 10 साल बाद मिली गुमशुदा नाबालिग,बस चुका है घर; यूपी से पति के साथ बरामद; ऐसे मिला सुराग

Sat, 27 Jul 2024 10:48 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 27 Jul 2024 10:48 AM IST
सार

कबीरधाम पुलिस ने आखिरकार 10 साल बाद गुमशुदा नाबालिग को खोज निकाला है। बच्ची अब बालिग हो चुकी है और उसकी शादी भी हो गई है। उत्तर प्रदेश से पति के साथ बरामद किया है।

विज्ञापन
Kabirdham Police recovered minor girl who had gone missing 10 years ago from Unnao
10 साल बाद मिली नाबालिग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम पुलिस ने 10 साल पहले गुमशुदा हुई एक नाबालिग लड़की को यूपी के उन्नाव जिले से खोज निकाला है। लेकिन, जब पुलिस ने लड़की को बरामद किया तो आज 2024 में वह बालिग हो चुकी है। इतना ही नहीं लड़की की शादी हो चुकी है। पूरा मामला कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि गणेश केवट निवासी ग्राम अचानकपुर ने चार जनवरी 2015  को अपनी नाबालिक लड़की की गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला 10 साल पुराना था। इसकी फाइल थाना में धूल खा रही थी।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर पुराने पेंडिंग मामले का निपटारा किया जा रहा है। इस मामले की जांच शुरू हुई। केश डायरी अवलोकन करने पर आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड नंबर को सीएससी सेंटर में सर्च कराया गया। तब आधार नंबर से ग्राम मवई घनश्याम बांगरमऊ जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश के पते पर किसी दूसरी महिला के नाम पर राशन कार्ड बना होना पाया गया।  उसी आधार नंबर में गुमशुदा नाबालिक का नाम दर्ज होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पांडातराई थाना की पुलिस उन्नाव के लिए रवाना हुई। टीम के द्वारा आधार लिंक के बताए स्थान पर जाकर तस्दीक जांच कर उर्मिला यादव नाम की महिला को पांडातराई थाना अपहृता के रूप में पहचान कर सकुशल बरामद किया गया।

बरामद के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पूछताछ में अपहृता ने  बताया कि 10 साल पहले वह यूपी के कानपुर रेल्वे स्टेशन में अपनी चाची से बिछड़ गई थी। अनजान जगह में रोते बिलखते इधर-उधर भटकते हुए रोजी मजदूरी करते गुजारा कर रही थी। बाद में ग्राम बांगरमऊ जिला उन्नाव पहुंच गई। बांगरमऊ के आस-पास ईंट-भट्ठा में मजदूरी कर जीवन यापन करते रही।


उसी दौरान ईंट भट्ठा में काम करने वाले लड़के छंग्गा राम यादव से मुलाकात हुई। एक साथ काम करने के कारण एक दूसरे को पसंद करने लगे। 2021 में छंग्गा राम यादव के साथ सामाजिक रीति रिवाज से विवाह करना बताया। छंग्गा राम यादव के पूरे परिवार समेत ग्राम मवई घनश्याम थाना बेहटा मुजावर जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश में रहकर जीवन यापन करता है। अब दोनों परिवार आपस में मिल गए हैं। 10 साल बाद लड़की को देखकर उसके परिवार के लोगों ने खुशी जाहिर की। साथ ही पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed