फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kabirdham News Six accused arrested in shepherd's murder case

Kabirdham: चरवाहे की हत्या मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, एक ही परिवार के हैं सभी

Sat, 02 Sep 2023 10:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Sep 2023 10:33 AM IST
सार

कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में ग्राम कान्हाभैरा में 29 अगस्त को एक चरवाहे की लाठी डंडे से पीटकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे। जांच में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kabirdham News Six accused arrested in shepherd's murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में ग्राम कान्हाभैरा में 29 अगस्त को एक चरवाहे की लाठी डंडे से पीटकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे। जांच में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं। मामले में धारा 147, 148, 149, 294, 506 (बी), 323, 307, 302 के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


पिपरिया थाना प्रभारी भूषण एक्का ने बताया कि फसल चराई और गाय बांधने को लेकर हुए विवाद के चलते हत्या की गई। घटना 29 अगस्त की है। मृतक गेंदराम यादव (53) कान्हाभैरा गांव का रहने वाला था, जो पेशे से चरवाहा था। रोज की तरह 29 अगस्त को भी गेंदराम पशुओं को चराने गांव के बड़े बगीगा के पास पहुंचा। तभी गन्ना के खेत की तरफ से सभी छह आरोपी लाठी व टंगिया लेकर निकले और चरवाहे पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे बुरी तरह से घायल चरवाहे को जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


मौत से पहले अस्पताल में चरवाहे ने पुलिस को बयान दिया था। पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य व गवाहों के बयान लिया। वारदात के बाद फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। आरोपी सुरेश पिता कृष्ण चंद्रवंशी (45), नरेन्द्र पिता कृष्णा चंद्रवंशी (42), सुनील पिता सुरेश चंद्रवंशी (22), विक्की पिता नरेश चंद्रवंशी (19), जितेन्द्र पिता बलदाऊ चंद्रवंशी (23) और बलदाऊ पिता कंगला चंद्रवंशी (60) सभी निवासी कान्हाभैरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed