फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kabirdham: Life imprisonment to three in the case of kidnapping and murder of a 9-year-old child

Kabirdham : 9 वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या मामले में तीन को आजीवन कारावास, 30 लाख के लिए किया था अपराध

Thu, 27 Jun 2024 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 12:25 AM IST
सार

आरोपियों ने 26 दिसंबर 2019 को  30 लाख रुपए फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Kabirdham: Life imprisonment to three in the case of kidnapping and murder of a 9-year-old child
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिला कोर्ट ने 9 वर्ष के बालक हिमांशु उर्फ डोनेश राणा हत्याकांड मामले में बुधवार को तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह मामला जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिडोरा का है, जहां आरोपियों ने 26 दिसंबर 2019 को  30 लाख रुपए फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


लोक अभियोजक संतोष कुमार देवांगन ने बताया कि धारा 363, 302, 120बी, 201, धारा 3 (2) (V) एट्रोसीटी एक्ट के तहत आरोपी यशवंत पाली, पिता रमेश पाली उम्र 21,  कोमल उर्फ छोटू पाली पिता दिलीप पाली उम्र 19,  हेमंत पाली पिता  गणेश पाली उम्र 19 को आजीवन कारावास व प्रत्येक धाराओं में 500- 500 रुपए  के अर्थदंड से दण्डित किया है। 
विज्ञापन


मृतक हिमांशु 26 दिसंबर 2019 को घर से बैडमिंटन खेलने निकला था। शाम तक घर वापस नही आने के बाद परिजनों ने थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान घटना के करीब 35 दिन बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब तीनों ने हिमांशु का अपहरण कर हत्या कर उसके शव को ग्राम टाटावाही जंगल के गड्ढा में छिपाने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पचा चला कि हिमांशु के अपहरण के बदले 30 लाख रुपए वसूल करना था। इसी उद्देश्य से हिमांशु का अपहरण किया। हत्या कर उसके शव को बोरी में भरकर तथा कंबल से लपेटकर बाइक से सुनसान रास्ता होते हुए ग्राम टाटावाही गांव के बाहर गड्ढा में छिपा दिया था। यह घटना जिले में काफी चर्चित  रही। घटना के करीब 35 दिन बाद आरोपी पकड़े गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed