{"_id":"69f5f83f7ecd7404e909af3f","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4234520-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: संदिग्ध मौत का खुलासा, प्रेम प्रसंग के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: संदिग्ध मौत का खुलासा, प्रेम प्रसंग के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार
Sun, 03 May 2026 01:51 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:51 PM IST
सार
कबीरधाम जिले के थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोकनी में घटित एक महिला की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
विस्तार
कबीरधाम जिले के थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोकनी में घटित एक महिला की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को जिला अस्पताल कवर्धा में उपचार के दौरान सोनकली बैगा पति जेठूराम बैगा (22)निवासी ग्राम रोकनी की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना कवर्धा में प्रारंभिक रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
घटना स्थल थाना कुकदूर क्षेत्राधीन होने से मर्ग कायम कर विस्तृत जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का अपने पड़ोस में रहने वाले अर्जुन बैगा के साथ अवैध संबंध था। 21 अप्रैल को अर्जुन बैगा की पत्नी मंदाकिनी बैगा द्वारा दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के पश्चात विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। विवाद के दौरान आरोपी मंदाकिनी बैगा ने आवेश में आकर बांस के डंडे से मृतिका के साथ मारपीट की थी, जिससे उसे गंभीर आंतरिक चोटें आईं। घायल अवस्था में अपने पति के घर पहुंची,जहां परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मंदाकिनी बैगा पति अर्जुन बैगा निवासी ग्राम रोकनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई,जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया। आज शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन