{"_id":"69f21fc49f1903bf0d094aba","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4224321-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: कवर्धा में 50 से ज्यादा खाद्य दुकानों पर छापा, अखबार में खाना परोसने पर लगी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: कवर्धा में 50 से ज्यादा खाद्य दुकानों पर छापा, अखबार में खाना परोसने पर लगी फटकार
Wed, 29 Apr 2026 09:31 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:31 PM IST
सार
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में 50 से अधिक खाद्य दुकानों पर कार्रवाई की। निरीक्षण में गंदगी और अखबारी कागज में खाना परोसने की लापरवाही मिली। विभाग ने सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कवर्धा शहर में स्ट्रीट फूड बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक चाट-गुपचुप, गन्ना जूस और फास्ट फूड दुकानों में दबिश दी। दो दिन चले औचक निरीक्षण में कई दुकानों में गंदगी, बिना सुरक्षा उपाय खाद्य सामग्री परोसना और अखबारी कागज में खाना देना जैसी लापरवाही सामने आई। विभाग ने सख्त चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई राज्य शासन के “सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत की गई।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान एग रोल सेंटर व हरियाणा जलेबी दुकान में खाद्य पदार्थ अखबार में परोसते पाए गए। अधिकारियों ने दुकानदारों को तुरंत ऐसा बंद करने के निर्देश दिए। बताया गया कि अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही जहरीली होती है, जो खाने में मिलकर शरीर में पहुंच सकती है व गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
जांच के दौरान दुकानदारों को साफ-सफाई रखने, हाथों में ग्लव्स पहनने, गुणवत्ता वाली सामग्री उपयोग करने और तत्काल खाद्य पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। बिना लाइसेंस या पंजीयन कारोबार करने वालों को भी नियमों का पालन करने कहा गया है। अभियान में अभिहित अधिकारी मुकेश कुमार साहू और खाद्य सुरक्षा अधिकारी फणीभूषण जायसवाल सहित जिला पुलिस बल मौजूद रहा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि यह अभियान 11 मई तक जारी रहेगा और आगे भी शहर के अन्य बाजारों, होटल-ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन