फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kabirdham Collector Janmejay Mahobe gave show-cause notice to Tehsildar, District CEO, Patwari and Panchayat S

CG Election 2023: कबीरधाम के कलेक्टर को मिली चुनाव कार्य में लापरवाही, तहसीलदार से लेकर पंचायत सचिव को नोटिस

Fri, 25 Aug 2023 09:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 25 Aug 2023 09:14 PM IST
सार

चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले कबीरधाम जिले के तहसीलदार, जनपद सीईओ, पटवारी और पंचायत सचिव को शो कॉज नोटिस जारी किया है। कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मतदान केंद्रों की व्यवस्था और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Kabirdham Collector Janmejay Mahobe gave show-cause notice to Tehsildar, District CEO, Patwari and Panchayat S
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मतदान केन्द्र के संबंध में जानकारी ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की व्यवस्था और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य और मतदान केंद्र के सभी मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर सुधार और मरम्मत कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

इस दौरान कलेक्टर महोबे ने निर्वाचन कार्य के निर्देशों का कंप्लांस नहीं होने पर तहसीलदार पंडरिया सुनील सोनपीपारे, जनपद सीईओ पंडरिया तरुण बघेल, पटवारी हरिहर गुप्ता और सोमेश्वर ठाकुर, ग्राम सचिव माखन सिंह धुर्वे, रोशन चंद्रवंशी को शो केस नोटिस जारी करने निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कलेक्टर महोबे ने इलेक्शन कमीशन के गाइडलाइन अनुसार, मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय, रैंप, छाया, नेटवर्क कनेक्टिविटी, मतदान केन्द्रों का नाम लेखन आदि की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

बूथ लेबल अधिकारियों से आवश्यक चर्चा कर निर्वाचन कार्य को गंभीरता से करने निर्देश दिए। बीएलओ को अपने क्षेत्र के नए मतदाता, दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की जानकारी रखते हुए सभी का नाम मतदाता सूची में जोड़ने कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed