फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Jawahar Navodaya entrance exam today in Chhattisgarh Kabirdham

जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा आज: कबीरधाम जिले में बनाए गए 24 केंद्र, 11552 बच्चे पंजीकृत, दो घंटे का होगा पेपर

Sat, 29 Apr 2023 12:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Apr 2023 12:37 PM IST
सार

प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार भी सभी केंद्र में कोरोना गाइडलाइन अनिवार्य की गई है। बच्चों को मास्क पहनकर ही प्रवेश दिया गया है। प्रवेश परीक्षा में कुल 80 सवाल पूछे गए हैं। 

विज्ञापन
Jawahar Navodaya entrance exam today in Chhattisgarh Kabirdham
कबीरधाम जिले में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में बनाए गए केंद्र में परीक्षा देते बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नवोदय स्कूल में एडमिशन के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा हो रही है। इस परीक्षा के लिए कबीरधाम जिले में 24 केंद्र बनाए गए है। परीक्षा के लिए 11552 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा की मेरिट अनुसार कक्षा 6वीं में दाखिला मिलेगा। जिले में एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय ग्राम उड़ियाकला में है। परीक्षा दो घंटे की है और दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। इस दौरान 100 अंकों का पेपर होगा। 

विज्ञापन




विद्यालय के प्राचार्य प्रभाकर झा ने बताया कि, जिस विद्यार्थी ने कक्षा 5वीं में जनवरी/फरवरी वर्ष 2023 में जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए फॉर्म भरे थे, वे आज आयोजित होने वाले परीक्षा में शामिल हुए हैं। परीक्षा सुबह 11.30 बजे से शुरू हो चुकी है और ऑफलाइन हो रही है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सभी केंद्र में हेल्प डेस्क बनाई गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार भी सभी केंद्र में कोरोना गाइडलाइन अनिवार्य की गई है। बच्चों को मास्क पहनकर ही प्रवेश दिया गया है। प्रवेश परीक्षा में कुल 80 सवाल पूछे जाएंगे। 100 अंकों की परीक्षा होगी। मानसिक योग्यता से जुड़े कुल 40 सवाल होंगे। गणित और भाषा से 20-20 सवाल पूछे जाएंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed