फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Indian bison hunted five accused arrested sent to jail in Kabirdham

कबीरधाम : वन्यप्राणी इंडियन बायसन का किया शिकार, पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Wed, 19 Nov 2025 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Nov 2025 06:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के दो वन्यप्राणी इंडियन बायसन (गौर) के शिकार का मामला सामने आया है। इस मामले में आज बुधवार को वन विभाग ने 5 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Indian bison hunted five accused arrested sent to jail in Kabirdham
पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के दो वन्यप्राणी इंडियन बायसन (गौर) के शिकार का मामला सामने आया है। इस मामले में आज बुधवार को वन विभाग ने 5 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वन विभाग के डीएफओ निखिल अग्रवाल ने बताया कि भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत चिल्फी परिक्षेत्र के बहनाखोदरा में दो वन्यप्राणी इंडियन बायसन/गौर के शिकार का प्रकरण सामने आया। 

विज्ञापन


आरोपियों ने बिजली करंट लगाकर दोनों बायसन का शिकार किया गया। इसके बाद बायसन के मांस को टुकड़ों में काटकर आपस में बांट लिया गया। आरोपियों का नाम अंतू पिता गौतर बैगा, सखुराम पिता रामासिंह बैगा, सोनेलाल पिता सुखराम बैगा, कमलेश पिता चमरू यादव तथा इंदर पिता शतुर बैगा है। इनके खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें 14 दिन के लिए रिमांड में भेजा गया है। इस प्रकरण की गहन छानबीन के लिए अचानकमार टाइगर रिजर्व लोरमी से विशेष डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया, जिसके माध्यम से घटना स्थल पर जांच कर महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed