फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Husband committed suicide by consuming poison after the death of husband the wife committed suicide by hanging

Kabirdham: पति ने जहर खाकर की आत्महत्या, पति की मौत बाद पत्नी ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले

Sun, 16 Jun 2024 08:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Jun 2024 08:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ग्राम साल्हेवारा में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर लिया है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। सबसे पहले पति ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर लिया।

विज्ञापन
Husband committed suicide by consuming poison after the death of husband the wife committed suicide by hanging
दंपती ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ग्राम साल्हेवारा में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर लिया है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। सबसे पहले पति ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर लिया। पति की मौत को देखकर पत्नी भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चिल्फी थाना से मिली जानकारी अनुसार सबसे पहले बिसाहू सिंह (28 वर्ष) ने जहर सेवन कर अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन


घटना का पता लगते ही उसकी पत्नी बैसाखीन बाई (26 वर्ष) ने भी अपनी जीवनलीला खत्म करने की ठानी और रस्सी के फंदे बनाकर घर के एक कमरे में झूल गई। हालांकि, उसे बचाने का प्रयास पड़ोसियों ने किया। लेकिन वे बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। जहर सेवन करने वाले बिसाहू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों दंपति का विवाह सात साल पहले हुआ है। दंपती का एक 5 वर्षीय बेटा भी है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। क्योंकि, इनके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed