फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Gram Panchayat Secretary embezzled more than six lakh rupees in Kabirdham

Kabirdham: ग्राम पंचायत सचिव ने छह लाख रुपए से ज्यादा का किया गबन, आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज

Sat, 28 Oct 2023 05:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Oct 2023 05:46 PM IST
सार

यह राशि गांव के विभिन्न निर्माण कार्य के लिए थी। राशि को फर्जी तरिके से निकाले जाने के बाद जांच बैठाई गई। जांच के बाद सीईओ ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। 27 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Gram Panchayat Secretary embezzled more than six lakh rupees in  Kabirdham
आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत नवागांव के तत्कालिन सचिव गुलाब कश्यप के खिलाफ सहसपुर लोहारा थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस पंचायत सचिव के खिलाफ जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा सीईओ राधेश्याम नायक ने थाना में लिखित शिकायत की है, जिसके बाद आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नवागांव के तत्कालिन सचिव गुलाब कश्यप द्वारा भारतीय स्टेट बैक सहसपुर लोहारा के चेक से 23 सितंबर 2022 को  एक लाख 95 हजार रुपए चेक क्रमांक 603983 से 20 अक्टूबर 2022 को 29 हजार रुपए, चेक क्रमांक 603986 से तीन मार्च 2023 को 48 हजार रुपए समेत अलग-अलग तारीख में कुल छह लाख तीन हजार 500 रुपए निकाले गए। 

विज्ञापन

 

यह राशि गांव के विभिन्न निर्माण कार्य के लिए थी। राशि को फर्जी तरिके से निकाले जाने के बाद जांच बैठाई गई। जांच के बाद सीईओ ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। 27 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed