फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Fraud of Rs 4 lakh in name of closing credit card in Kabirdham

ऐसी धोखाधड़ी से बचें: क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर लाखों की ठगी, तीन गिरफ्तार; मास्टरमाइंड फरार

Tue, 16 Jan 2024 09:15 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 09:15 AM IST
सार

कबीरधाम जिले से पुलिस ने ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर चार लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस को दो महीने की जांच के बाद सफलता मिली। 

विज्ञापन
Fraud of Rs 4 lakh in name of closing credit card in Kabirdham
पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना पुलिस ने ठगी के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।। दो माह की जांच बाद तीन आरोपी को पकड़ा गया है।

विज्ञापन


बीते सोमवार को आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं मास्टर माइंड गिरफ्त से बाहर है। इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। सहसपुर लोहारा थाना प्रभारी विकास कुमार बघेल ने बताया कि प्रार्थी घनश्याम राम साहू पिता पुसउराम साहू उम्र 50 साल निवासी ग्राम गगरिया खम्हरिया ने 16 नवंबर 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम से ओटीपी देकर चार लाख रुपये की ठगी किया गया। इस मामले में जिले के साइबर सेल द्वारा जांच शुरू हुई। जांच के दौरान आरोपी खाता धारक सुजीत कुमार चौधरी जबलपुर निवासी व उनके दो अन्य साथी राजा ऊर्फ गुलाम हसनैन व गौरव मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने व अन्य परिचित के बैंक खाता में राशि को ट्रांसफर करने की बात स्वीकार की। फिलहाल, पुलिस ने जबलपुर (एमपी) निवासी तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed