Kabirdham: जिले के नगर पंचायत बोड़ला में फैला डायरिया, एक बच्ची की मौत, 20 मरीज अस्पताल में भर्ती
कबीरधाम जिले के तहत नगर पंचायत बोड़ला के वार्ड छह, सात, आठ में डायरिया फैला है। इससे एक बच्ची की मौत हो चुकी है। वहीं 20 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जहां उपचार चल रहा है।
विस्तार
कबीरधाम जिले के तहत नगर पंचायत बोड़ला के वार्ड छह, सात, आठ में डायरिया फैला है। इससे एक बच्ची की मौत हो चुकी है। वहीं 20 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जहां उपचार चल रहा है। बताया जा रहा हैं कि नगर पंचायत के पानी टंकी का कई वर्ष से सफाई नहीं हुई है। इसी टंकी का पानी-पीने के बाद ये लोग बीमार हुए हैं। लोगों की समस्या को लेकर बुधवार को जोगी कांग्रेस ने बोड़ला एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है।
जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने बताया कि नपं बोड़ला के वार्ड छह, सात, आठ में डायरिया फैला हुआ हैं। वार्डवासी सरकारी व निजी अस्पताल में एडमिट हैं। एक बच्ची प्राची मानिकपुरी, जो छह महीने की थी, उसकी डायरिया के कारण मौत हो गई है। नगर पंचायत की लापरवाही के चलते यह सब हुआ है। कई वर्ष से पानी टंकी की सफाई नही हुई हैं। नल पाइप लाइन लीकेज हैं। नल से कीड़ायुक्त पानी आता हैं।