फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Destruction of forest during tenure of Forest Minister

Kabirdham: वन मंत्री के कार्यकाल में जंगल का हुआ विनाश, सांसद पांडेय बोले- वनों की लगातार हो रही कटाई

Tue, 05 Sep 2023 02:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 Sep 2023 02:23 PM IST
सार

सांसद ने बताया कि जिले के वनांचल क्षेत्र रेंगाखार जंगल, समनापुर, झलमला, रोल, उसरवाही, खारा, पंडरीपानी, चिल्फी घाटी, बोदलपानी, मोहनपुर क्षेत्र में वनों की अवैध कटाई लगातार जारी है। 

विज्ञापन
Destruction of forest during tenure of Forest Minister
सांसद संतोष पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव- कबीरधाम लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने कबीरधाम जिले के वन क्षेत्र में वनों की लगातार हो रही कटाई, लकड़ी तस्कर व अतिक्रमणकारियों की बढ़ती सक्रियता को लेकर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने वन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद अकबर की भूमिका पर भी सवाल उठाए। सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि ज़ब से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है और क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक व वन मंत्री बने हैं तब से जंगलों में वनों की अवैध कटाई व तस्करी बहुत बढ़ गई है। जंगल साफ होते जा रहे हैं। 

विज्ञापन


साल, सागौन, तिनसा जैसे बेसकीमती पेड़ों की अवैध कटाई बड़े पैमाने पर हो रही है। रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में भी लकड़ी तस्कर व अतिक्रमणकारी सक्रिय हैं। जबकि उक्त एरिया में मवेशियों की चराई तक प्रतिबंधित है। गांव वालों व विभाग के छोटे कर्मचारियों के द्वारा अधिकारियों को उक्त विषय में अवगत कराया जाता है। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है।

विज्ञापन

 

सांसद ने बताया कि जिले के वनांचल क्षेत्र रेंगाखार जंगल, समनापुर, झलमला, रोल, उसरवाही, खारा, पंडरीपानी, चिल्फी घाटी, बोदलपानी, मोहनपुर क्षेत्र में वनों की अवैध कटाई लगातार जारी है। समनापुर सर्किल में रिजर्व फारेस्ट क्रमांक 129,130, 132 और पीएफ क्रमांक 339 में सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई हुई है। रेंगाखार जंगल क्षेत्र के तहत ग्राम तरमा रिजर्व फारेस्ट बीट क्रमांक 129 से घिरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सांसद ने कहा कि इस क्षेत्र में करीब 200 एकड़ से अधिक वनक्षेत्र में अतिक्रमण हो चुका है। वन मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में वनों की अंधाधुंध हो रही कटाई कई सवाल खड़े कर रही है। आज तक उक्त मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। वन माफिया को किसका संरक्षण प्राप्त है, यह सबको मालूम है। वन मंत्री के कार्यकाल में विकास तो हुआ नहीं लेकिन जंगल का विनाश जरूर हो गया। क्षेत्र की जनता ने क्या इसीलिए उन्हें यहां का विधायक बनाया था। आने वाले समय में जनता इसका जवाब जरूर देगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed