फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM Vijay Sharma said that mothers of state are happy with Mahtari Vandan Yojana

कबीरधाम दौरे पर डिप्टी सीएम: जनता को दी सौगात, बोले- महतारी वंदन योजना शुरू होने से माताएं खुश हैं

Sat, 10 Feb 2024 10:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Feb 2024 10:13 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर पहुंचे। शनिवार देर रात तक कई कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्य की जनता को सौगात दी। जहां उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना शुरू होने से प्रदेश की माताएं खुश हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma said that mothers of state are happy with Mahtari Vandan Yojana
मंडई मेला कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को कवर्धा विधायक और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर पहुंचे।  देर रात तक कई कार्यक्रम में शामिल हुए। सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत के ग्राम खजरीकला और ग्राम बाम्बी, बसिंझोरी और लखनपुर में आयोजित मंडई मेला में शामिल हुए। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम शर्मा ने ग्राम खजरिकला में पंचायत में निर्माण कार्य के लिए सात लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्राम बांमी में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा आश्रित ग्राम में बनखैरा में मंच निर्माण के लिए दो लाख रुपये की घोषणा की। लखनपुर में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही ग्राम बसिनझोरी में ग्रामीणों की सभी मागों को प्राथमिकता क्रम में पूरा कराने का आवश्वासन दिया। 
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं और माताओं से हमने वादा किया था कि प्रदेश में नई सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना शुरू की जाएगी। साय सरकार ने उस गांरटी को पूरा किया। प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना शुरू होने से प्रदेश की माताएं बहुत खुश हैं।अब जल्द ही महतारी वंदन योजना के तहत हर माह पात्र हितग्राहियों को एक हजार रुपए मिलना शुरू हो जाएगा। राज्य के बजट में इसके लिए प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के युवाओ से वादा किया था कि राज्य प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी का जांच कराई जाएगी। हमारी सरकार ने इस दिशा में उच्चस्तरीय जांच का फैसला ले लिया है। जल्द ही युवाओ को न्याय और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालो पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed