फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM Vijay Sharma arrived on a tour of the district in Kabirdham

Kabirdham: जिले के दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, रक्षा बंधन पर्व पर विकास कार्यों की दी सौगात

Mon, 19 Aug 2024 08:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 19 Aug 2024 08:06 PM IST
सार

कवर्धा विधायक और प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज सोमवार को जिले के दौर पर थे। वे रक्षाबंधन के पर्व पर कबीरधाम के ग्राम नेऊरगांव खुर्द, खुरमुड़ा में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma arrived on a tour of the district in Kabirdham
डिप्टी सीएम ने बंधवाई राखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा विधायक और प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज सोमवार को जिले के दौर पर थे। वे रक्षाबंधन के पर्व पर कबीरधाम के ग्राम नेऊरगांव खुर्द, खुरमुड़ा में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। बहनों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्री शर्मा को राखी पहनाया। डिप्टी सीएम शर्मा ने रक्षा बंधन पर क्षेत्र के बहनों और भाइयों को सौगात देते गए नेऊरगांव खुर्द में 50 लाख रुपए की लागत से मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। 

विज्ञापन


गांव में मिनी स्टेडियम बनने से क्षेत्र के युवाओं को खेल-कूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। श्री शर्मा ने गांव में पौधरोपण और रुखवा ग्राम में मोर संगवारी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का यह पावन पर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की मंगलकामना करते हुए रक्षा सूत्र बांधती हैं व भाई उन्हें सुरक्षा का संकल्प देते हैं। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी गहरा व मजबूत बनाता है। रक्षाबंधन का त्यौहार न केवल अपनी बहनों के प्रति बल्कि समाज की सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा, सम्मान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सशक्त करता है।
विज्ञापन


लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्या
कबीरधाम दौरे के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्या व मांग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार उनकी भलाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रवास के दौरान सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का निरीक्षण किया। संयंत्र की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण की तकनीक व स्थानीय लोगों को मिलने वाले लाभ का जायजा लिया। अधिकारियों से संयंत्र की क्षमता और उसकी प्रभावशीलता के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस जल शुद्धिकरण संयंत्र से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल लगातार मिलता रहे, जो उनके स्वास्थ्य और जीवनस्तर में सुधार लाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयंत्र का संचालन सुचारू रूप से हो व इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed