Kabirdham: नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बरेली के ट्रक चालक का मिला शव, कैसे हुई मौत? जांच में जुटी पुलिस
कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र चिल्फी के नागमोरी घाट में यूपी के बरेली निवासी ट्रक चालक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र चिल्फी के नागमोरी घाट में यूपी के बरेली निवासी ट्रक चालक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चिल्फी थाना से मिली जानकारी के अनुसार शव की पहचान यूपी के बरेली निवासी अख्तर हुसैन के रूप में हुई है। रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 के नागमोरी घाट में कंटेनर ट्रक बीते चार दिन से खड़ा था। ट्रक चालक अख्तर हुसैन अपने चालक सीट पर ही मृत पड़ा मिला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है।