फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Dead body of a youth from Kabirdham district found near Chitrakoot railway station in UP

Kabirdham: प्रेमिका को यूपी भगा ले गया था प्रेमी, चित्रकूट रेलवे स्टेशन पर मिला युवक का शव

Sat, 09 Sep 2023 10:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 09 Sep 2023 10:25 AM IST
सार

कबीरधाम के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामापुर पुलिस चौकी के सामने आज सुबह 5 बजे से तनाव पूर्ण स्तिथि बनी हुई है। दरअसल, क्षेत्र के एक युवक की लाश यूपी के चित्रकूट रेलवे ट्रैक पर मिली है।

विज्ञापन
Dead body of a youth from Kabirdham district found near Chitrakoot railway station in UP
Kabirdham News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामापुर पुलिस चौकी के सामने आज सुबह 5 बजे से तनाव पूर्ण स्तिथि बनी हुई है। दरअसल, क्षेत्र के एक युवक की लाश यूपी के चित्रकूट रेलवे ट्रैक पर मिली है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सुबह 5 बजे से दामापुर पुलिस चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका को लेकर लखनऊ यूपी भाग गया था। इस मामले में लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। 5 सितंबर को दोनों प्रेमी जोड़े को लेने के लिए पुलिस व परिजन लखनऊ यूपी गए हुए थे। जब ये वापस छत्तीसगढ़ आ रहे थे तो 7 सितंबर की शाम युवक चित्रकूट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। अब मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की के पिता ने ही उनके लड़के को चलती ट्रेन से धक्का दिया है। युवक के शव को आज शनिवार की सुबह 5 बजे यूपी से लाया गया है, जिसके बाद से ही शव को रख कर प्रदर्शन किया जा रहा है। परिजनो की मांग है कि लड़की के पिता समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई हो।
विज्ञापन


गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
पंडरिया एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि यह मामला टाटाकसा गांव है। पूरे घटनाक्रम को लेकर यूपी के मारकुंडी थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों को समझाने में लगी है। वहीं, दूसरी तरफ प्रेमी जोड़े भी अलग-अलग समाज के हैं। इस कारण गांव में तनाव की स्तिथि बन सकती है। यही कारण है कि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है। जिला मुख्यालय कवर्धा से भी अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed