फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Chhattisgarh Election 2023 Congress Expels Former Legislator Yogeshwar Raj Singh Ousted for Six Years

CG Election 2023: पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह को कांग्रेस ने किया निष्कासित, छह साल के लिए किया बाहर

Wed, 08 Nov 2023 09:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Nov 2023 09:35 AM IST
सार

Chhattisgarh Election News In Hindi : कांग्रेस के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह को छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। मंगलवार को मतदान के बाद देर रात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Election 2023 Congress Expels Former Legislator Yogeshwar Raj Singh Ousted for Six Years
योगेश्वर राज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह को छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। मंगलवार को मतदान के बाद देर रात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी किया है। दरअसल, विधानसभा चुनाव में कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कवर्धा के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह उर्फ योगीराज को कोंग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार ये कार्रवाई की गई  हैं। योगेश्वर राज सिंह ने कवर्धा सीट पर चुनाव में आप पार्टी के प्रत्याशी खड्ग राज सिंह का खुलेआम प्रचार किया था। यहां पर कांग्रेस से मंत्री मोहम्मद अकबर प्रत्याशी है।
विज्ञापन


केजरीवाल की रैली में भी दिखाई दिए थे योगेश्वर राज सिंह
गौरतलब है कि आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले सहसपुर लोहारा रियासत के राजा खड्गराज सिंह आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी आदिवासी समाज में अच्छी खासी पकड़ है। वे पूर्व में नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि, तब वे भाजपा में थे। इसके अलावा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रह चुके योगेश्वर राज सिंह भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी खड्गराज सिंह का समर्थन कर रहे थे। योगेश्वर राज सिंह व  खड्गराज सिंह दोनों रिश्तेदार हैं। चार अक्टूबर को कवर्धा में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवत मान की रैली में भी योगेश्वर राज सिंह दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed