फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   CM Sai showered flowers on Kanwadiyas in Bhoramdev both Deputy CMs including Raman Singh performed the puja in

कबीरधाम: सीएम साय ने भोरमदेव में कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, रमन सिंह समेत दोनों डिप्टी सीएम ने की पूजा

Mon, 28 Jul 2025 12:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 28 Jul 2025 12:44 PM IST
सार

आज सावन माह के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित बाबा भोरमदेव में एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और सनातन आस्था का जीवंत प्रतीक बन गया है।

विज्ञापन
CM Sai showered flowers on Kanwadiyas in Bhoramdev both Deputy CMs including Raman Singh performed the puja in
बाबा भोरमदेव के दर पर सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सावन माह के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित बाबा भोरमदेव में एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और सनातन आस्था का जीवंत प्रतीक बन गया है। यहां आज सुबह करीब 11.30 बजे सीएम विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर परिसर पहुंचकर कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं, भक्तों व कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब सीएम ने स्वयं श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा से स्वागत किए है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार की सनातन परंपरा, लोक आस्था व श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान के भाव को दर्शाता है, जो राज्य के सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है। 

विज्ञापन


उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा व अरुण साव भी मौजूद थे। इसके बाद सभी ने मंदिर में पूजा अर्चना की। बता दें कि सावन माह में भोरमदेव मंदिर का विशेष धार्मिक महत्व है। तीसरे सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या और उनकी आस्था दोनों ही चरम पर है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम, बेमेतरा, खैरागढ़, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, मुंगेली, बिलासपुर समेत अन्य जिलों से हजारों की संख्या में कांवड़िए भोरमदेव पहुंचते हैं। साथ ही, मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक से जल लेकर पदयात्रा करते हुए भोरमदेव मंदिर पहुंचते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed