फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   CM Bhupesh Baghel takes care of realizing the vision of development of Kabirdham district along with the entir

Chhattisgarh: मंत्री अकबर ने की सीएम भूपेश की तारीफ, बोले- प्रदेश ही नहीं कबीरधाम के विकास पर भी है पूरा ध्यान

Fri, 29 Sep 2023 09:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 09:49 PM IST
सार

शुक्रवार को मंत्री अकबर ने कवर्धा विधानसभा के समुचित विकास के लिए 114 करोड़ 59 लाख 5 हजार रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इसके साथ ही मंत्री अकबर ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel takes care of realizing the vision of development of Kabirdham district along with the entir
मंत्री अकबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा विधायक और मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के समुचित विकास के लिए लगातर सौगातों की झड़ी लगा रहें है। शुक्रवार को मंत्री अकबर ने कवर्धा विधानसभा के समुचित विकास के लिए 114 करोड़ 59 लाख 5 हजार रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इसके साथ ही मंत्री अकबर ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन

इन कार्यो में पाइप लाइन विस्तार, आउट विलेज इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण कार्य, उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य, जगमड़वा जलाशय निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गोदाम सह कार्यालय भवन, वन धन भवन, सामुदायिक भवन, खाद्य गोदाम, सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य शामिल है। इस बड़ी सौगात के लिए कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच, सचिवों एवं नागरिकों ने मंत्री अकबर के प्रति आभार प्रकट किया है। 
विज्ञापन


मंत्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे प्रदेश सहित कबीरधाम जिले के समुचित विकास और जन भावनाओं के अनुरूप विकास की परिकल्पनाओं को साकार करने में पूरा ख्याल रखते है। जिले के समुचित विकास, सिंचाई योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, अधोसंरचना निर्माण, पुल-पुलिया, सड़क, भवन निर्माण सहित सभी समाजों के समग्र विकास का भी सरकार ने ख्याल रखा है। क्षेत्र विकास के लिए हमने जब भी मांग की उन सभी मांगों को मुख्यमंत्री  ने पूरी तत्परता से स्वीकृति प्रदान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भेंट-मुलाकात के दौरान समाज प्रमुखों से चर्चा-परिचर्चा की। यह सभी समाजों के लिए यादगार पल भी रहा। गन्ना बेस पर आधारित इथेनॉल उद्योग की स्थापना से कबीरधाम के विकास को और आकार मिला है। आने वाले दिनों में कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की परिकल्पना हमारी सरकार ने की है। इस दिशा में हम आगे भी बढ़ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed