फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   chhattisgarh police arrested accused of misdeed minor girl in kabirdham

Kabirdham: खेत में लड़की से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर चुप कराया; पेट दर्द हुआ तो खुला राज

Mon, 08 May 2023 12:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 08 May 2023 12:41 PM IST
सार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested accused of misdeed minor girl in kabirdham
पुलिस गिरफ्तर में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक युवक ने नाबलिग लड़की से दुष्कर्म किया। लड़की तड़के करीब चार बजे खेत की ओर गई थी। इसी दौरान युवक ने उसे पकड़ लिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। करीब 22 दिन बाद लड़की के पेट में दर्द हुआ तो सारा मामला खुला। इसके बाद परिजनों के साथ लड़की थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय नाबालिग लड़की 14 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे दैनिक कार्य के लिए खेत में गई थी। उस समय परिवार के सभी लोग घर में ही सो रहे थे। आरोप है कि तभी गांव में ही रहने वाला हेमचंद ऊर्फ लल्ला नवरंग आया और लड़की का मुंह दबाकर अश्लील हरकत करने लगा। इसके बाद दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद लड़की घर लौट आई और डर के चलते किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन


लड़की ने पुलिस को बताया कि पांच मई की रात करीब 9 बजे उसके पेट में तेज दर्द हुआ। इस पर उसने परिजनों को दुष्कर्म होने की जानकारी दी। इसके बाद अगले दिन परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed