फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   block education officer misbehaved with female employee in kabirdham

BEO ने महिला कर्मचारी से की अश्लील हरकत: पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए; पुलिस ने गिरफ्तार किया, पर छूट गए

Mon, 22 May 2023 04:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 22 May 2023 04:31 PM IST
सार

बीईओ के खिलाफ क्षेत्र के कई शिक्षकों ने भी मोर्चा खोल रखा है। 17 मई को पांच शिक्षकों ने रुपये के लेन-देन के मामले में शिकायत की थी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला ईकाई ने भी बीईओ को हटाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन  सौंपा था। 

विज्ञापन
block education officer misbehaved with female employee in kabirdham
बीईओ दयाल सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) ने अपनी ही महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत की। यहां तक कि कर्मचारी का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए। महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बीईओ को गिरफ्तार तो किया, लेकिन उन्हें तत्काल ही थाने से जमानत भी मिल गई। बताया जा रहा है कि बीईओ के खिलाफ पहले भी दो बार एफआईआर हो चुकी है। इसके अलावा भी कई आरोप हैं। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


डरकर महिला कर्मचारी ने बंद किया दरवाजा
जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि दयाल सिंह ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर के पद पर बोड़ला में पदस्थ है। आरोप है कि वह महिला कर्मचारी का गलत नीयत से पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गए। उनके हाव-भाव देखकर महिला कर्मचारी डर गई और उसने दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी बीईओ ने दरवाजा खटखटाया और कहा कि, ऑफिस की चाबी लेने आया हूं। महिला कर्मचारी का कहना है कि, जबकि चाबी उनके ही पास थी। 
विज्ञापन




पत्रकार ने भी धमकी देने का दर्ज कराया है मामला
महिला संबंधी प्रकरण होने और गंभीरता को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी ने आरोपी बीईओ को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रकरण जमानतीय होने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इससे पहले 11 मई को इसी बीईओ दयाल  सिंह के खिलाफ जिले के कुंडा थाने में एक पत्रकार को धमकी देने के मामले में भी एफआर्आर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस महिला कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की बात कह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादों में घिरे हैं बीईओ
आरोपी ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर दयाल सिंह काफी विवादों में घिरे है। विवाद को देखते हुए इन्हे बीईओ के पद से हटाया भी गया, लेकिन कोर्ट के निर्देश के बाद फिर से बोड़ला में पदस्थ हुए है। बीईओ के खिलाफ क्षेत्र के कई शिक्षकों ने भी मोर्चा खोल रखा है। 17 मई को पांच शिक्षकों ने रुपये के लेन-देन के मामले में शिकायत की थी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला ईकाई ने भी बीईओ को हटाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन  सौंपा था। दो-दो एफआईआर दर्ज होने और शिकायत के बाद भी अभी तक प्रशासनिक स्तर पर बीईओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed