{"_id":"64526adc9b8290a34e044e48","slug":"30-lakh-stolen-including-jewelry-from-contractor-house-in-kabirdham-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में ठेकेदार के घर 30 लाख की चोरी: आठ लाख रुपये कैश, 23 लाख के गहने ले गए चोर; शादी में गया था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में ठेकेदार के घर 30 लाख की चोरी: आठ लाख रुपये कैश, 23 लाख के गहने ले गए चोर; शादी में गया था परिवार
Wed, 03 May 2023 07:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 May 2023 07:38 PM IST
सार
दो मई को शादी का मुख्य कार्यक्रम होने के चलते सब वहीं थे। अगले दिन बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे घर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ पड़ा है। इस पर घर के अंदर कमरे में गए तो वहां भी अलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। लॉकर भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन
ठेकेदार के घर चोरी के बाद बिखरा सामान और खुली पड़ी अलमारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में चोरों ने एक ठेकेदार के घर से 30 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी कर ली। घर की अलमारी और लॉकर तोड़कर चोर 7.45 लाख रुपये कैश और 23.55 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने ले गए। ठेकेदार अपने परिवार सहित एक शादी में शामिल होने के लिए गया था। जब वे सभी लौटे तो चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी से चोरों की तलाश का प्रयास कर रहरी है। मामला कवर्धा कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लखेश्वर चंद्रवंशी ठेकेदारी करते हैं। शहर के ही एक होटल से उनकी भतीजी की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार 29 मई को ही होटल में शिफ्ट हो गया था। इस बीच लोग घर भी आते, लेकिन दो मई को मुख्य कार्यक्रम होने के चलते सब वहीं थे। अगले दिन बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे घर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ पड़ा है। इस पर घर के अंदर कमरे में गए तो वहां भी अलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। लॉकर भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन
चोर उनके घर से अलमारी में रखे सोने के छह नेकलेस, चार बिंदिया, आठ चेन, एक मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट, चार कंचन, आठ टॉप्स, नौ अंगूठी, 18 बाली, डायमंड की एक अंगूठी सहित करीब 44 तोला सोना और चांदी की छह करनधी, पूजा थाली, तीन कटोरी सहित अन्य गहने ले गए। इसके साथ ही वहां रखे सात लाख 45 हजार रुपये भी चोरों ने पार कर लिए। ठेकेदार की ओर से पुलिस को चोरी के संबंध में सारी जानकारी दे दी गई है। फिलहाल चोरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन