फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   161 health coordinators of Kabirdham district dismissed

Kabirdham: कबीरधाम जिले के 161 स्वास्थ्य संयोजक बर्खास्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की कार्रवाई

Sat, 02 Sep 2023 07:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Sep 2023 07:00 PM IST
सार

कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सूर्यवंशी ने 161 स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं पुरुषों को बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन
161 health coordinators of Kabirdham district dismissed
वर्तमान में रायपुर में धरना दे रहे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम में स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य संयोजको की अनिश्चितकालीन हडताल से स्वास्थ्य सेवाएं वृहत रूप से प्रभावित हो रही है। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य की देखभाल करते है, किंतु उनके हड़ताल में चले जाने से लोगों को गांव से दूर शहर आकर उपचार कराने के लिए मजबूर होना पड रहा है। वर्तमान में एस्मा लागू है।

विज्ञापन


छ.ग. शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर रायपुर के पत्र दिनांक 22.08.23 के तहत स्वास्थ्य विभाग चिकित्सीय अमला एक अत्यावश्यक सेवा की श्रेणी में आता है जहां विभिन्न आपातकालीन गंभीर बीमारियां/ सड़क दुर्घटना/ आपातकालीन सर्जरी आदि गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाता है। यदि स्वास्थ्य कर्मी ही हडताल में जाते हैं तो आम जनता को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पडे़गा एवं जनहानि की संभावना बन जाएगी। 

विज्ञापन


कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सूर्यवंशी ने 161 स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं पुरुषों को बर्खास्त कर दिया है। 25 हड़ताली चिकित्सकों के ऊपर आवश्यक कार्रवाई करने संचालक, स्वास्थ्य सेवाए रायपुर तथा 27 स्टॅाफ नर्सों के ऊपर कार्रवाई हेतु संभागीय उप संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर को पत्र प्रेषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed