{"_id":"642aa72098e475ae5e00b4ca","slug":"kabirdham-district-court-sentenced-life-imprisonment-to-killer-of-young-man-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में हत्यारे को उम्रकैद: जमीन विवाद में युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला था, तीन आरोपी दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में हत्यारे को उम्रकैद: जमीन विवाद में युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला था, तीन आरोपी दोषमुक्त
Mon, 03 Apr 2023 03:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Apr 2023 03:44 PM IST
सार
इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया था। कोर्ट में चली सुनवाई के बाद तीन आरोपी को दोषमुक्त किया गया। वहीं हेमंत उर्फ नानू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
कबीरधाम जिला कोर्ट।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक युवक की हत्या मामले में कोर्ट ने हत्यारे को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जमीन विवाद के चलते उसने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की जान ले ली थी। कोर्ट ने इस मामले में तीन आरोपियों को बरी कर दिया है। यह सभी आरोपी 10 जनवरी 2021 से जेल में बंद थे। मामला कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी बाजार चारभाठा के ग्राम लासाटोला का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 9 जनवरी 2021 की रात करीब 9 से 9.30बजे के बीच ग्राम लासाटोला निवासी हेमंत उर्फ नानू ने जमीन व बंटवारा विवाद के चलते गांव के अटल चौक पर लुकेश्वर पुत्र बलदाऊ कौशिक की लाठी-डंडे से मारपीट किया। घायल लुकेश्वर को रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां 10 जनवरी की उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया था। कोर्ट में चली सुनवाई के बाद तीन आरोपी को दोषमुक्त किया गया। वहीं हेमंत उर्फ नानू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन