{"_id":"64c7a0d0b0b0c8cb7a00e1b5","slug":"justice-deepak-kumar-tiwari-became-permanent-judge-of-bilaspur-high-court-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG : जस्टिस दीपक कुमार तिवारी बने बिलासपुर हाईकोर्ट के स्थाई जज, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने दिलायी शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG : जस्टिस दीपक कुमार तिवारी बने बिलासपुर हाईकोर्ट के स्थाई जज, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने दिलायी शपथ
Mon, 31 Jul 2023 05:24 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 31 Jul 2023 05:24 PM IST
सार
जस्टिस दीपक कुमार तिवारी बिलासपुर हाईकोर्ट के स्थाई जज बन गए हैं। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज के रूप में शपथ दिलयी है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर हाईकोर्ट को एक और स्थाई जज मिला है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हॉल नंबर-1 में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति आठ अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में हुई थी। विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 28 जुलाई 2023 को न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज के रूप में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गयी थी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में समस्त न्यायमूर्ति रजिस्ट्री व ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर, प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, रायपुर अधिवक्तागण व न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन