{"_id":"66f4fa921c366d46da03ed3c","slug":"jp-nadda-visit-in-cg-will-review-membership-campaign-will-hold-meeting-of-office-bearers-ministers-and-mps-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"JP Nadda visit in CG: सदस्यता अभियान की करेंगे समीक्षा, पदाधिकारियों-मंत्रियों और सांसदों की लेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JP Nadda visit in CG: सदस्यता अभियान की करेंगे समीक्षा, पदाधिकारियों-मंत्रियों और सांसदों की लेंगे बैठक
Thu, 26 Sep 2024 11:40 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 26 Sep 2024 11:40 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज 26 सितम्बर को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। जेपी नड्डा देर शाम सात बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद प्रदेश के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज 26 सितम्बर को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शाम चार बजे राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे केनाल रोड पहुंचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद नड्डा पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास (शीरू भैया) के विधायक कॉलोनी (छोकरा नाला) स्थित निवास जाएंगे। वहां पूर्व राज्यसभा सांसद व्यास की भाजपा की सदस्यता प्रदान करेंगे। व्यास के निवास से प्रस्थान कर नड्डा नालंदा परिसर पहुंचकर छात्रों से भेंट और चर्चा करेंगे। इस इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रदेश के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। जेपी नड्डा देर शाम सात बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे और सदस्यता अभियान की समीक्षा करने प्रमुख पदाधिकारियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी-सह प्रभारियों की बैठक लेंगे।
विज्ञापन