फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   jouenalist killed in naxal attack in chhatisgarh

'नक्सली हमले' में पत्रकार की मौत

Sat, 07 Dec 2013 11:22 AM IST
आलोक प्रकाश पुतुल
आलोक प्रकाश पुतुल Updated Sat, 07 Dec 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
jouenalist killed in naxal attack in chhatisgarh

छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में संदिग्ध हथियारबंद लोगों ने स्थानीय पत्रकार साई रेड्डी की हत्या कर दी है। साई रेड्डी के परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या करने वाले माओवादी हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार की दोपहर साई रेड्डी पर बासागुडा गांव के पास संदिग्ध माओवादियों ने हमला किया। हमलावरों ने साई रेड्डी की गर्दन पर धारदार हथियारों से वार किया था।
विज्ञापन


जिले के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने साई रेड्डी की हत्या में माओवादियों का हाथ होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा, "जिस तरीके से हमला किया गया है, उससे आरंभिक तौर पर माओवादियों के शामिल होने की बात सामने आई है। लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


साई रेड्डी रायपुर से प्रकाशित देशबंधु अखबार से जुडे हुए थे। इससे पहले माओवादी कम से कम दो बार उनके घर पर हमला करके उनके घर को आग लगा चुके थे।

दूसरी ओर, छत्तीसगढ सरकार ने नक्सलियों से सांठ-गांठ का आरोप लगाकर उनके खिलाफ छत्तीसगढ विशेष जनसुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की थी। वे इस दौरान दो सालों तक न्यायिक हिरासत में भी रहे।

फरवरी में भी की थी हत्या
इससे पहले इस वर्ष फरवरी में भी माओवादियों ने सुकमा में एक पत्रकार नेमिचंद जैन की हत्या कर दी थी।

घटना स्थल पर नक्सलियों का एक पर्चा बरामद हुआ था और आरोप लगाया गया था कि नेमिचंद को पुलिस के लिये जासूसी करने के आरोप में मारा गया है।

बाद में माओवादियों ने इस हत्या में अपने संगठन के शामिल होने से इंकार किया था। जब पत्रकारों ने नक्सलियों की खबरों का बहिष्कार करना शुरु किया और इस हत्या के खिलाफ आंदोलन चलाया तो नक्सलियों ने नेमिचंद जैन की हत्या पर खेद जताया था।


हाल ही में नक्सली नेता रमन्ना उर्फ रावुला श्रीनिवास ने एक बयान जारी कर कहा था, "हमारी एक निचली कमेटी के गलत आंकलन और संकीर्णतावादी निर्णय के चलते यह दु:खद घटना घटी थी। हमें इस पर बेहद अफसोस है।"

रमन्ना ने मीडिया को आश्वस्त किया था कि आने वाले दिनों में ऐसी दु:खद घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए, इसे लेकर हम पूरी एहतियात बरतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed