फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jogis ‘boycott’ Bhagel’s taking over ceremony

अजीत जोगी की गैरमौजूदगी से गुटबाजी फिर उजागर

Mon, 23 Dec 2013 12:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Dec 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
Jogis ‘boycott’ Bhagel’s taking over ceremony
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने रविवार शाम पदभार ग्रहण कर लिया। इस समारोह में भले ही पार्टी के कई बड़े नेता शामिल रहे हों लेकिन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने इस कार्यक्रम का बायकॉट कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पार्टी के बड़े नेता चरणदास महंत, सत्य नारायण शर्मा और रवींद्र चौबे मौजूद रहे जबकि अजीत जोगी, उनकी पत्नी और बेटे अमित इस पार्टी से नदारद रहे।
विज्ञापन


हालांकि भूपेश बघेल ने अजीत जोगी की गैरमौजूदगी को नजरअंदाज करते हुए कहा कि वो कहीं और व्यस्त रहे होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि अजीत जोगी और उनका परिवार इस बदलाव के लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोग से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने शनिवार को ही यह कहा था कि वे लोकसभा का चुनाव नहीं लडे़गे। उनके इस बयान को छत्तीसगढ़ में ताजा राजनीतिक उलटफेर से जोड़कर देखा जा रहा है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भूपेश बघेल की नियुक्ति के फौरन बाद आए अजीत जोगी के बयान से राज्य की कांग्रेसी राजनीति में हलचल मच गई है।

इससे पहले अजीत जोगी को लोकसभा चुनाव के लिए प्रबल उम्मीदवार माना जा रहा था। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि वे महासमुंद या बिलासपुर से प्रत्याशी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed