{"_id":"644e467fdb630d1fa509c8b6","slug":"jogi-congress-membership-campaign-started-amit-jogi-said-jogi-never-gives-up-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगी कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू: अमित जोगी ने कहा- जोगी कभी हार नहीं मानते, मैं लडूंगा, हार नहीं मानूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगी कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू: अमित जोगी ने कहा- जोगी कभी हार नहीं मानते, मैं लडूंगा, हार नहीं मानूंगा
Sun, 30 Apr 2023 04:14 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 30 Apr 2023 04:14 PM IST
सार
जोगी कभी हार नहीं मानते। मेरे शरीर में उनका खून है, जो संघर्ष के पर्याय थे। मैं चुप बैठने वालों में से नहीं हूं। ना मैं थका हूं, न हारा हूं। मैं लडूंगा उस गरीब मां-बेटे के लिए जिसे दो पैसे कमाने के लिए दूसरे प्रदेश जाना पड़ता है।
विज्ञापन
अमित जोगी, प्रदेश अध्यक्ष, जेसीसीजे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जोगी कभी हार नहीं मानते। मेरे शरीर में उनका खून है, जो संघर्ष के पर्याय थे। मैं चुप बैठने वालों में से नहीं हूं। ना मैं थका हूं, न हारा हूं। मैं लडूंगा उस गरीब मां-बेटे के लिए जिसे दो पैसे कमाने के लिए दूसरे प्रदेश जाना पड़ता है। मैं लडूंगा, उन आदिवासी, दलित परिवारों के लिए जिनकी जमीन को बड़े-बड़े उद्योगपतियों के खजाना भरने के लिए कौड़ियों के भाव जमीन को बेच दिया जाता है। ये बातें जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आज पार्टी के सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर कहीं। इस दौरान सदस्यता हेल्प लाइन जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बीजेपी-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे कमजोर समझा गया। मैं छत्तीसगढ़ महतारी का बेटा हूं। मैं लडूगा, न थका हूं, न हारा हूं। मैं रोजगार, भाषा के लिए लडूंगा। सत्ता की मलाई खाने वालों से लडूंगा। आज से सदस्यता अभियान शुरू हो गया है, जो 30 दिनों में तक चलेगा। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुण्यतिथि तक ये अभियान चलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे बीजेपी-कांग्रेस ने ठगा नहीं है। बीजेपी प्रदेश से सौतेला व्यवहार कर रही है। दोनों पार्टियों के लिए छत्तीसगढ़ एटीम बना हुआ है। जेसीसीजे कार्यकर्ताओ को जोगी मितान बनाया जाएगा। हमारा हाईकमान छत्तीसगढ़ की जनता है। लोगों की आय बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
तीन स्तर पर सदस्यता अभियान
1. ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म (www.jantacongress.in)
2. टेलीफोनिक सदस्यता हेल्पलाइन (99-9064-9064)
3. ऑन-ग्राउंड सदस्यता डेस्क (प्रत्येक विधानसभा के प्रमुख स्थानों पर, जैसे बाज़ार, बस अड्डे इत्यादि पर ये कैंप लगाए जायेंगे)