फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Job opportunity in Gariaband, contract recruitment for these posts under Bihan Mission

CG Job News: गरियाबंद में नौकरी का मौका, बिहान मिशन के तहत इन पदों के लिए निकली संविदा भर्ती

Thu, 02 Apr 2026 07:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 02 Apr 2026 07:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर सामने आया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' के तहत जिले में संविदा आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन
Job opportunity in Gariaband, contract recruitment for these posts under Bihan Mission
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर सामने आया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' के तहत जिले में संविदा आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जिले में लेखा सह एमआईएस सहायक के एक अनारक्षित पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 
विज्ञापन


इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए गूगल फॉर्म के जरिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित की गई है, जिसकी पूरी जानकारी जिला गरियाबंद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर का एक वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य रखा गया है। टैली सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा लेखा से संबंधित कम से कम दो साल का कार्यानुभव भी आवश्यक है, जो किसी शासकीय या मान्यता प्राप्त संस्थान में होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव और कौशल को ध्यान में रखा जाएगा। कुल 100 अंकों के मूल्यांकन में दसवीं, बारहवीं और स्नातक के अंकों के साथ-साथ अनुभव और स्किल टेस्ट को भी शामिल किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 23,350 रुपये का एकमुश्त वेतन दिया जाएगा। यह भर्ती संविदा आधार पर की जाएगी और पद के लिए प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed