फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jharkhand: Negligence in korba's child rehabilitation house, 3 children absconding

छत्तीसगढ़: कोरबा बाल सुधार गृह से तीन किशोर फरार

Mon, 15 Jul 2019 01:56 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Mon, 15 Jul 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: Negligence in korba's child rehabilitation house, 3 children absconding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
बाल संरक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ होमगार्ड के जवानों की भी ड्यूटी लगाई जाती है। लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा में चूक हो जाती है। ऐसा ही मामला सामने आया जब छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सरकार द्वारा संचालित एक बाल सुधार गृह से रविवार को तीन किशोर फरार हो गए। 
विज्ञापन


सुरक्षा में तैनात एक होमगार्ड वहां से नदारद था जबकि दूसरा होमगार्ड सूर्यकांत राठौर मूस्तैद रहने की बजाय सो रहा था। मुख्य दरवाजे की चाभी उसके ही जेब में थी। इस बात का फायदा उठाकर तीनों किशोर भाग निकले। भागे गए किशोरों में से एक पर दुष्कर्म का मामला हैं जबकि दो किशोरों पर चोरी के मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी लखन पाल पटेल ने कहा कि बालको पुलिस को सूचना मिली की रिसदी क्षेत्र के बाल सुधार गृह से 16-17 साल की उम्र के तीन किशोर रविवार तड़के भाग निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और जांच शुरु कर दी। प्रारंभिक खोजबीन में पुलिस को तीनों किशोरों के शहर के रेलवे स्टेशन से सुबह की ट्रेन से चम्पा की ओर जाने की जानकारी मिली है। जिसके बाद बालको पुलिस की एक टीम को रवाना कर दिया गया है। 

 

महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ आनंद प्रकाश किसपोट्टा ने बताया कि मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे जा रहे हैं। पुलिस को भी कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed