फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   jewelry shop Employee accused of theft, held hostage for 8 hours and beaten, case filed against both parties

रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

Sat, 28 Mar 2026 04:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 28 Mar 2026 04:35 PM IST
सार

एक ओर जहां कर्मचारी ने दुकान संचालक और उसके साथियों पर बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर संचालक ने उसी कर्मचारी पर लाखों के जेवर चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
jewelry shop Employee accused of theft, held hostage for 8 hours and beaten, case filed against both parties
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के सदरबाजार इलाके में एक ज्वेलरी दुकान से जुड़ा विवाद अब गंभीर आपराधिक मामले में बदल गया है। एक ओर जहां कर्मचारी ने दुकान संचालक और उसके साथियों पर बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर संचालक ने उसी कर्मचारी पर लाखों के जेवर चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महादेवघाट निवासी आर्यन शर्मा सदरबाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में रिपेयरिंग हेल्पर के रूप में काम करता था। 23 मार्च को दुकान संचालक और कर्मचारियों ने उस पर जेवर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे दुकान के भीतर एक कमरे में बंद कर दिया। आर्यन के अनुसार, उसे कमरे में ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए गए, कपड़े उतारकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। इसके बाद करीब 8 घंटे तक अलग-अलग तरीकों से उसकी पिटाई की गई। बीच-बीच में वह बेहोश होता रहा, लेकिन होश में आते ही फिर मारपीट की जाती रही।
विज्ञापन


आरोप है कि देर रात जब उसकी मां दुकान पहुंची, तो संचालक ने कथित रूप से चोरी के बराबर जेवर देने की शर्त रखी। मजबूरी में परिजनों ने घर के सोने-चांदी के जेवर सौंपे, जिसके बाद आर्यन को छोड़ा गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दुकान संचालक और 11 से अधिक लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें बंधक बनाना, मारपीट और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर: कर्मचारी पर चोरी का आरोप
मामले का दूसरा पहलू भी सामने आया है। दुकान के ऑपरेशन मैनेजर ने आर्यन पर करीब 6.49 लाख रुपए के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, रिपेयरिंग के लिए आए डायमंड रिंग और सोने के टॉप्स आर्यन ने अपने घर में छिपा दिए थे, जिन्हें बाद में उसके परिवार ने वापस कर दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आर्यन के खिलाफ भी चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed