{"_id":"5c5688bbbdec2211b705f49c","slug":"jeweler-shot-dead-in-raipur-revel-jewelery-of-millions-of-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में जौहरी को मारी गोली, लाखों रुपये के आभूषण की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में जौहरी को मारी गोली, लाखों रुपये के आभूषण की लूट
Sun, 03 Feb 2019 12:35 PM IST
अजय सिंह
भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दूकान से घर जा रहे 45 साल के एक जौहरी को कथित रूप से तीन अज्ञात लोगों ने गोली मार दी और लाखों रूपये के बहुमूल्य आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए । पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जसराज सोनी के 24 वर्षीय बेटे मोहित ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी।
रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रफुल्ल ठाकुर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना चागोराभाटा इलाके में शुक्रवार रात की है । हादसे के वक्त सोनी और मोहित दूकान बंद कर दो अलग अलग दोपहिया वाहनों पर सवार होकर लाखेनगर इलाके में स्थित वापस अपने घर लौट रहे थे ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बंदूकधारियों ने रिंग रोड के नजदीक पिता-पुत्र को रोका और सोनी से जेवरात से भरा बैग छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि सोनी और मोहित के विरोध करने पर एक लुटेरे ने सोनी पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जब मोहित ने उन्हें भागने से रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जौहरी एवं उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाया।
इस सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है।