{"_id":"642bc730df9d7cdbbb045fa4","slug":"jccj-will-lay-siege-to-cm-house-today-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: आईना लेकर CM हाउस का घेराव करने निकले जोगी कांग्रेसी; पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई जमकर झूमाझटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: आईना लेकर CM हाउस का घेराव करने निकले जोगी कांग्रेसी; पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई जमकर झूमाझटकी
Tue, 04 Apr 2023 12:14 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:14 PM IST
सार
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। इससे पहले जोगी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी सागौन बंगला में एकत्र होंगे।
विज्ञापन
जेसीसीजे ने किया सीएम हाउस का घेराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (जेसीसीजे ) के कार्यकर्ता आज मंगलवार को सीएम हाउस का घेराव करने निकले । इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें कबीर चौक पर ही बेरिकेड्स लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस और जेसीसीजे कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बेरियर तोड़कर आगे बढ़ रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
पार्टी के नेताओं ने बताया कि भूपेश सरकार ने रोजगार देने का वादा किया था पर उलटे लोगों के रोजगार छिने जा रहे हैं। इसलिए सरकार को आईना दिखाने के लिए प्रदर्शन किया गया। छत्तीसगढ़ में जूट मिल बदं हो गया है। अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने का सरकार ने वादा किया था पर ये वादा आज तक पूरा नहीं किया गया है। बेरोजगारी भत्ते की शर्तों को कठिन कर दिया गया है, इसे सरल करना चाहिए।
प्रदेश के बुजुर्गों को 1500 सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिया जाए
प्रदेश के बुजुर्गों को 1500 सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिया जाना चाहिए । कांग्रेस ने सभी वर्गों को छलने का काम किया है। भनपुरी स्थित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रीज जूट मिल को अचानक बंद कर दिया गया। वहीं लगभग 1400 मजदूरों का बकाया वेतन और भत्ता भी नहीं दिया गया है। एक तरफ गरीब मजदूरों की नौकरी चली गई और वेतन नहीं मिलने से उनका परिवार चलाना महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़िया मजदूरों का जीना दूभर हो गया है।
ये रहे मौजूद
सीएम हाउस का घेराव करने से पहले जोगी कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सागौन बंगला पर एकत्र हुए थे। यहां पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक, मीडिया प्रभारी हर्ष पाल समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।